|भोपाल की बेटी ने रचा इतिहास|मध्यप्रदेश में खुलते स्त्रियों के लिए बंद कपाट|जिम्मेदार नागरिक बनने का वक्त|नारी शक्ति वंदन अधिनियम से स्त्री समाज को मिलेगा अधिकार और सम्मान हर जनम मोहे बिटिया ही कीजो|‘स्कूल चलें हम’, आओ हम सब भी चलें साथ बच्चों के|डॉ. दांडेकर भोज के कुलगुरु, दिल्ली के स्कूलों में राष्ट्रीय नीति पाठ्यक्रम और चाय पर शोध|साहित्यिक पुरस्कार से लेकर मीडिया और शिक्षा जगत की ताज़ा हलचल|शिक्षा और मीडिया जगत की ताज़ा अपडेट्स: विश्वविद्यालय नियुक्तियाँ, स्कॉलरशिप और अवसर|शोधवृत्ति, भाषा सीखने के अवसर और शिक्षा, साहित्य और समाज की महत्वपूर्ण अपडेट्स|मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें: आकाशवाणी उज्जैन से BU A+ तक, नेशनल अवॉर्ड और नए बदलाव|इग्नू में पहली महिला कुलपति समेत शिक्षा और रोजगार की प्रमुख अपडेट्स|पत्रकारिता और जनसंपर्क क्षेत्र में नए अवसर और बदलाव|मीडिया इंडस्ट्री में नौकरी, फिल्मोत्सव, पुरस्कार और संस्थागत बदलावों की प्रमुख खबरें|एमसीयू में 9 साल बाद पीएचडी की वापसी, पीआईबी में युवाओं को मिलेगा मौका|स्टूडेंट्स के लिए सोशल मीडिया में अवसर, संजीव पहुँचे शिमला|पत्रकारिता जगत में हलचल: PRSI चुनाव, गोयनका अवार्ड की घोषणा, मीडिया में तबादले और MCU में भर्ती|कुलपति चयन से लेकर मीडिया हाउस में बदलाव तक, शिक्षा और पत्रकारिता में हलचल|नियुक्तियाँ : कुलपति, परीक्षा नियंत्रक आवेदन और नाट्य विद्यालय में नए निदेशक|आकाशवाणी, पीआईबी से ख़बर|कुलपति के दावेदार के लिए खुशखबरी

भोपाल की बेटी ने रचा इतिहास

*56 साल की उम्र में अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो को फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बनी

भोपाल। अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय की मिसाल पेश करते हुए, भारतीय स्टेट बैंक, भोपाल में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत सुनीता सिंह ने अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक तिरंगा और स्टेट बैंक का झंडा फहराया।

56 वर्ष 5 माह की आयु में 15 अप्रैल 2026 को उन्होंने 5 हजार 895 मीटर ऊँची इस चोटी को फतह कर सबसे उम्रदराज भारतीय महिला पर्वतारोही बनने का गौरव हासिल किया। शिखर पर पहुँचकर उन्होंने बैंक और देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों, मौसम, उम्र और कामकाजी व्यस्तता के बाद भी यहां तक पहुंचना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अब इस सफलता से उत्साहित होकर वे और नए लक्ष्य हासिल करना चाहती हैं।

अपने पर्वतारोहण से जुड़े अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया, “ बैंकिंग की व्यस्त नौकरी के साथ पर्वतारोहण के सपने को पूरा करना आसान नहीं था। इस उम्र में प्रशिक्षण और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों में संतुलन बनाना सभी के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है। लेकिन बैंक के अनुशासन और सेवा के संस्कारों ने मुझे यह हिम्मत दी।”

स्टेट बैंक के सहकर्मियों ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे कामकाजी महिलाओं और पेशेवरों के लिए प्रेरणा बताया है। सुनीता सिंह की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि उम्र और नौकरी, सपनों की राह में बाधा नहीं बनते।

पर्वतारोही सुनीता सिंह ने इससे पहले यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर भी तिरंगा लहराकर इतिहास रच दिया था । सुनीता ने 24 अगस्त 2025 को इस 18,510 फीट ऊंचे इस शिखर को फतह किया था ।

सुनीता सिंह ने जबलपुर की हैं और उन्होंने अपनी पूरी शिक्षा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से हासिल की है।